Advertisement

आजादी की अमृत महोत्सव उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम मे नहीं पहुंची मुख्य अतिथि पति ने फीता काटकर किया शुभारंभ आयोजन कर्ताओं में मायूसी

आजादी की अमृत महोत्सव उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम मे नहीं पहुंची मुख्य अतिथि पति ने फीता काटकर किया शुभारंभ
आयोजन कर्ताओं में मायूसी

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर विषय पर स्थानीय स्नेह मिलन भवन में एक भव्य आयोजन किया गया था परंतु 2 घंटा प्रतीक्षा करने के बाद भी आमंत्रित अतिथि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अंततः जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी के पति कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की औपचारिकता पूर्ण की ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


जानकारी के अनुसार आरईसी लिमिटेड, सीएसपीडीसीएल, जिलाधिकारी सूरजपुर द्वारा संयुक्त रुप से एसईसीएल बिश्रामपुर के स्नेह मिलन भवन मे आजादी के अमृत महोत्सव पर उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित था जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती राजकुमारी मरावी ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश कुमार रजवाड़े को बतौर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष बनाए गए थे परंतु दोनों अतिथियों का इंतजार 12 बजे से लेकर 2 बजे तक करते रहे परंतु इस आयोजन में वे नहीं पहुंच सके ।जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिव भजन मरावी ,जिला पंचायत सदस्य क्रमशः महेश पैकरा, शिवमंगल यादव ,कुलदीप बिहारी के द्वारा मजबूरन छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिकता पूर्ण की गई ।कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथियों ने इस पूरे भव्य कार्यक्रम पर पानी फेर दिया। जिससे अधिकारी कर्मचारी ज्यादा मायूस नजर आए। यहां यह बताना आवश्यक है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा, आरईसी लिमिटेड ,सीएसपीडीसीएल, जिलाधिकारी सूरजपुर द्वारा स्नेह मिलन भवन में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आयोजन में सूरजपुर जिले के दूर-दूर से किसान उपभोक्ता सहित अधिकारी कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित थे परंतु मुख्य अतिथि नदारद थे। जिससे दूर दूर से आए उपभोक्ताओं ने आमंत्रित अतिथियों को कोसते हुए नजर आए।
बहरहाल आयोजन से संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कुल पंप उपभोक्ताओं की संख्या 11,14,44 है पात्र हितग्राहियों की संख्या 5336 है। जिन्हें 110. 32 करोड़ की राशि की छूट दी गई है ।सिंचाई पंपों की विद्युतीकरण के तहत प्रदेश में 1317 कूल पंप उपभोक्ताओं की संख्या है। जिसमें 1014 उपभोक्ताओं का कार्य पूर्ण किए गए हैं ।अधिकारियों ने उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत सोलर पंप का उपयोग की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार 30% राज्य सरकार 30% सब्सिडी दे रही है इसके अलावा 30% ऋण की सुविधा उपभोक्ताओं को शासन द्वारा मिल रही है । सोलर पंप 20 से 25 वर्ष तक बखूबी चलेगा। केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त सहभागीता से विद्युत का जबरदस्त उत्पादन हुआ है जिससे पूरे विश्व को चौका दिया है ।2014 में 2,48,554 मेगावाट से बढ़कर आज 4,00, 000 मेंगावट विद्युत का उत्पादन देश कर लिया है। यह हमारी खपत से 185 000 मेगा वाट अधिक है, जिसे देश पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है ।आप सब अधिक से अधिक सोलर पंप का उपयोग करें एवं आर्थिक लाभ कमाए। आज की इस आयोजन में अधीक्षण अभियंता राजेश लकड़ा सी एस टी डी सी, एचके मंगेशकर कार्यपालन अभियंता ,अनुरंजन कुजूर सहायक अभियंता, एके अग्निहोत्री अधीक्षण अभियंता क्रेडा ,सुजीत कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता क्रेडा सहित अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47