छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन अभियान समितियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन अभियान समितियों को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

छत्तीसगढ़ की सेवा समितियों द्वारा 60 दिनों में देश भर के 4 लाख रामभक्तों को श्रद्धापूर्वक कराया गया भोजन

रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास स्थान पर छत्तीसगढ़ के सभी रामसेवकों का स्वागत किया, जो अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा कर लौटे थे। साय ने सभी रामभक्त छह समितियों को शाल श्रीफल और रामलला की धातु की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रभु रामलला दर्शन अभियान समिति की सभी छह समितियों के साथ भोजन भी किया, जो अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा कर लौटे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सभी समितियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के विराजित होने से रामभक्तों की पांच सौ वर्षों की मनोकामना पूरी हुई है। हमारा छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, और हम भांचा के रूप में श्री राम को पूजते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की छह समितियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये समितियां स्वयं प्रेरित होकर अयोध्या पहुंची और लगभग चार लाख श्रद्धालुओं को पूरे छह महीने तक भोजन कराया। छत्तीसगढ़ भी इससे गर्व करता है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ से रामभक्तों को अयोध्या में चावल, सब्जी और डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई थी, जिसकी मैं भी प्रशंसा करता हूँ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आस्था स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। इस ट्रेन से यात्रियों को अयोध्या में भगवान श्री रामलला का दर्शन करने के बाद वाराणसी और प्रयागराज भी देखने का मौका मिलता है, जिससे वे पुण्य लाभ उठाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से अब तक आठ आस्था स्पेशल ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं और 11 हजार रामभक्तों ने श्री रामलला का दर्शन किया है।

इस अवसर पर विधायक और अयोध्या दर्शन समिति के संयोजक धरम लाल कौशिक ने सभी समितियों की सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह सम्मान की बात है कि सभी छह समितियों ने रामभक्तों की सेवा पूरी निष्ठा और लगन से की है। अयोध्या दर्शन समिति के विधायक संपत लाल अग्रवाल, विरेंद्र श्रीवास्तव और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रामलखन पैंकरा और ललित माखीजा इस दौरान उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!