छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले को 110.99 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 32.64 करोड़ रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण एवं 78.34 करोड़ रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर विधानसभा में 56.98 करोड़ रूपए की लागत के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा में 40.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 102 कार्य एवं पत्थलगांव विधानसभा में 13.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 35 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा मंे जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री साय जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।

Haresh pradhan

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!