ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

दूरदर्शन की एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

दूरदर्शन की एंकर कनुप्रिया का कोरोना से निधन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में तो इस महामारी ने बुरा हाल कर रखा| आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारें तक एक के बाद एक इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीते दिन ही मीडिया इंडस्ट्री के जाने -माने एंकर रोहित सरदाना का कोरोना के चलते निधन हुआ। वहीं अब मीडिया जगत के लिए एक और दुखद खबर सामने आई हैं। दूरदर्शन (Doordarshan) की जानी-पहचानी एंकर कनुप्रिया (Kanupriya) का भी कोरोना की वजह से निधन (Death) हो गया है। उनके निधन की इस खबर ने एक बार फिर से मीडिया जगत को हिला दिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कनुप्रिया की करीबी नोना वालिया ने सोशल मीडिया पर इस दुःख की खबर को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि -कनुप्रिया अब हम सब के बीच नहीं रही हैं। खुद कनुप्रिया ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। और उन्हें दुआओं की जरूरत है। बताया जा रहा है कि कनुप्रिया का ऑक्सीजन लैवल कम हो रहा था तथा उनका बुखार बढ़ रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि उनके निधन से मीडिया को गहरा दुःख पहुंचा है। ठीक एक दिन पहले ही शुक्रवार को टीवी के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना की भी कोरोना के कारण मौत हुई थी। 42 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए थे । रोहित सरदाना कोरोना ने इस कदर जकड़ा था कि, वे इस घातक वायरस को मात नहीं दे पाए और 30 अप्रैल को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली। 

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!