सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना धौरपुर द्वारा नाबालिग बालिकाओं के मामलो मे त्वरित कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में “गूंज” अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।

अपहृत बालिका को धनबाद झारखंड से बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

प्रार्थी द्वारा थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी लड़की गांव मे सरसों काटने जा रही हूँ कहकर घर से निकली थी और घर वापस नहीं आयी है, प्रार्थी अपनी बेटी को खोजने गांव गया तो पता चला कि इसकी लड़की बिना बताये घर से कहीं चली गयी है। और किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में नाबालिग बालिकाओं के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर नाबालिग बालिका को बरामद करने एवं आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी धौरपुर भोज कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में नाबालिग बालिका एवं आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

जो पुलिस टीम एवं साइबर सेल के सतत प्रयास से अपहृत बालिका को मो. अरमान अन्सारी धनबाद झारखंड के कब्जे से बरामद किया गया एवं महिला अधिकारी द्वारा अपहृत बालिका से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अनाचार करने की बात बताई गई, प्रकरण के आरोपी मो. अरमान अन्सारी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उपनिरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, आरक्षक अरविंद सिंह, साईं नाथ, साइबर सेल से विकास मिश्रा ,रमेश राजवाड़े शामिल रहे।