कुकुर नदी पर स्टापडेम निर्माण के लिए 3.62 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर : कुकुर नदी पर स्टापडेम निर्माण के लिए 3.62 करोड़ की स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखण्ड स्थित गढ़बेंगाल में कुकुरनदी पर स्टापडेम निर्माण के लिए 3 करोड़ 62 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। इस स्टापडेम का निर्माण कराए जाने से निस्तार, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों को स्वयं के साधन से खरीफ सीजन में 105 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।