
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
करेकोट में एनीकट सह पुलिया निर्माण के लिए 16.97 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : करेकोट में एनीकट सह पुलिया निर्माण के लिए 16.97 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा स्थित इंद्रावती नदी पर चित्रकोट फाल के नीचे करेकोट में एनीकट सह पुलिया निर्माण के लिए 16 करोड़ 97 लाख 18 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट का निर्माण कराए जाने से भू-जल संवर्धन के साथ-साथ निस्तार, पेयजल एवं किसानों को स्वयं के साधन से खरीफ सीजन में 450 हेक्टेयर तथा रबी सीजन में 440 हेक्टेयर इस प्रकार कुल 890 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।












