Advertisement

डोंगरगांव समीप ग्राम आरी में एक किसान के कुएं में गिरे जंगली सूअर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला …..

डोंगरगांव समीपस्थ ग्राम आरी में एक किसान के कुएं में एक जंगली सूअर 15 फीट गड्ढे में गिर गया था जिन की सूचना किसान ने तत्काल 112 और वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही 112 और वन विभाग की टीम उक्त कुएं के पास पहुंचा ग्राम वासियों के सहयोग से जंगली सूअर को निकालने के लिए रस्सी का उपयोग किया गया जहां रस्सी से जंगली सूअर को काबू में किया गया सभी के सहयोग से रस्सी के सहारे बांधकर जंगली सूअर को बाहर निकाला बाहर निकलने के बाद उक्त जंगली सुवर उत्तेजित होकर जंगली शुवर उत्तेजित होकर बंधे हुए रस्सी के चंगुल से छूट कर डायल 112 के चालक नितिन पांडे पर जंगली सूअर ने भागने की बजाय उल्टे पांडे के ऊपर हमला किया जंगली सूअर के हमला के बाद नितिन पांडे के दाहिना उंगली को आधे काट कर खा गया घटनास्थल पर पांडे के हाथ में खून से लथपथ हो गया और उसी जंगली सूअर ने उनके दाहिने पैर पर भी हमला किया गया वह भागते दौड़ते खेत में जा गिरा जिससे उनके सीने में अंदरूनी चोट आई है तत्काल उन्हें डायल112 बाघ01 के चालक रवि निर्मलकर के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के लिए लाया गया जहां पर इलाज चल रहा है डायल112 के सभी चालक अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की मदद कर रहे है पर चालको की परेशानी को देखने वाले कोई नही है सत्ता में बैठे सरकार को चालकों की सुविधाओं व उनकी सुरक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए व उन्हें सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए जिससे चालकों को कभी दुर्घटना का शिकार होते है तो उनके परिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होवे व उक्त घटना का शिकार हुवे चालक को उचित मुआवजा देने का सरकार प्रबंध करे उक्त जंगली सूअर को निकालने में नितिन पांडे के साथ आरक्षक देवल पिस्दा व वन विभाग की टीम के साथ साथ ग्रामीण जनो का सराहनीय सहयोग रहा घटना की जानकारी तत्काल TI डोंगरगांव को दी गई है

  • राजनांदगांव से मानसिंग की खास रिपोर्ट…..

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57