अपराधछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही : 150 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर : अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही : 150 बोरी अवैध धान जब्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजपुर एवं खाद्य निरीक्षक के द्वारा सूचना पर ग्राम भदार के निवासी अंजय प्रसाद गुप्ता के मकान की जांच की गई। मौके पर घर के सामने ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 5944 अनलोडिंग स्थिति में पाया गया। उक्त ट्रक से मजदूरों द्वारा अंजय प्रसाद गुप्ता के घर में 150 बोरी अवैध धान भंडारित किया जा रहा था। जांच के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर मौके पर उक्त धान को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!