छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : 430 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त………….

430 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त………….

पी0एस0यादवlब्यूरो चीफlसरगुजाll कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को खाद्य, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न व्यापारियों के गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अम्बिकापुर तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी के नेतृत्व में कृष्णा ट्रेडर्स अम्बिकापुर में उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक से अधिक भंडारित धान होने पर 430 बोरी धान जब्त की गई। इस प्रकार के मामलों में नए धान के साथ मिलाकर पुराने धान को सोसाइटी में बेचने की संभावना बनी रहती है। इसके मद्देनजर धान की जब्ती बनाकर ट्रेडर्स के सुपुर्द किया गया।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों में लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध रूप से भंडारित धान की जांच पड़ताल की जा रही है। जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!