थाना उदयपुर द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना उदयपुर द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी प्रेम सिंह साकिन चकेरी उदयपुर थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पत्नी के साथ अपने भाई परमेश्वर को गाली गलौज करने से मना करने रात्री में परमेश्वर के घर गया था, जो परमेश्वर आवेश के आकर जमीन के बटवारा की बात को लेकर लकड़ी के मोटा डंडा से प्रार्थी के सर में मारा जो प्रार्थी बेहोश हो गया, घटना दौरान प्रार्थी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो परमेश्वर द्वारा उसे भी डंडे से सर और और पेट मे मारा जिससे सिर फट गया जो मौक़े पर ही प्रार्थी कि पत्नी की फौत हो गई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे घटना के आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ़्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना की जांच थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे द्वारा की जा रही थी।

जो दौरान जाँच विवेचना फरार आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया गया जो आरोपी परमेश्वर सिंह साकिन चकेरी थाना उदयपुर अपने सकुनत पर मिला जो आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जमीन के बटवारा कि बात को लेकर अपनी भाई को जान से मारने का प्रयास करना और भाभी कि हत्या कारित करना स्वीकार किया,जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर उपनिरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, प्र. आर. संतोष गुप्ता, महिला आरक्षक सुनीति राजवाड़े,आरक्षक देव नारायण सिंह, विमल सिंह, अजय शर्मा, नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे।