
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
‘आप’ की गुजरात इकाई के प्रमुख राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए, कहा-वीडियो में वह नहीं हैं
‘आप’ की गुजरात इकाई के प्रमुख राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए, कहा-वीडियो में वह नहीं हैं
नयी दिल्ली,13 अक्टूबर/ आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। वहीं ‘आप’ के सदस्यों ने यहां आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।.
आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए “ अपमानजनक और अभद्र” भाषा का कथित रूप से इस्तेमाल करने के लिए इटालिया को तलब किया था और कहा था कि उनकी टिप्पणी ‘ लैंगिक पक्षपात और स्त्री द्वेष को दर्शाती है और निंदात्मक’ है।.












