
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गंगा घाटी में जल गुणवत्ता निगरानी के लिये भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग होगा
गंगा घाटी में जल गुणवत्ता निगरानी के लिये भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग होगा
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर/ सरकार भू स्थानिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सम्पूर्ण गंगा घाटी का मानचित्र तैयार करने और जल स्तर सहित विभिन्न बातों के बारे में एकीकृत आंकड़ा जुटायेगी। साथ ही सरकार इस उद्देश्य के लिये ‘जियो-गंगा पोर्टल’ तैयार करेगी ।.
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के एक अधिकारी ने ‘‘भाषा’’ को बताया कि मिशन की कार्यकारी समिति की 45वीं बैठक में देहरादून स्थित भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान के ‘जियो गंगा : गंगा नदी का अंतरिक्ष आधारित मानचित्रीकरण एवं निगरानी’ विषय पर शोध प्रस्ताव को पिछले महीने अनुमति दी गई।.












