सरगुजा पुलिस द्वारा शहीदों के परिवारजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंच किया गया सम्मानित।

सरगुजा पुलिस द्वारा शहीदों के परिवारजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंच किया गया सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

समर्पण अभियान के तहत सरगुजा जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहीद परिवारों के परिजनों को दीपावली पूर्व किया गया सम्मानित।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा शहीदों के परिवारजनों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय के दीपावली पर्व पर शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया गया एवं परिवारजनों से कुशल क्षेम जानकार किसी भी परेशानी सरगुजा पुलिस को अवगत कराने बताया गया एवं सरगुजा पुलिस द्वारा लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंच कर सम्मानित किया गया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सरगुजा पुलिस द्वारा समर्पण अभियान अंतर्गत लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर दीपावली त्यौहार की शुभकामनाएं दी गई एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके निराकरण तत्काल करने की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ नागरिक सरगुजा पुलिस को अपने बीच पाकर बेहद प्रसन्न दिखे और अपने दिनचर्या से सरगुजा पुलिस को अवगत कराया, वरिष्ठ नागरिकों को सीनियर सिटीजन हेल्पलाईन नंबर 94791-91536, टोलफ्री नंबर 1800-180-1253 तथा हेल्प लाईन नंबर 0771-2511253 से अवगत कराया गया।