छत्तीसगढ़सूरजपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह ने देव नगर में आयोजित सांसद सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

गोपाल सिंह "विद्रोही" रिपोर्टर विश्रामपुर

प्रदेश खबर रिपोर्टर बिश्रामपुर -सफलता का मंत्र असफलता के अंदर ही छिपा है जब हम असफल होकर पूरे मनोयोग से कार्य प्रारंभ करते हैं तो सफलता हमें निश्चित रूप से मिलती है उक्त आशय का उद्गार केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह ने देव नगर में आयोजित सांसद सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही रेणुका सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह 32 में वर्ष में फुटबॉल प्रतियोगिता का अनवरत आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा भारत सरकार द्वारा केंद्रीय खेल युवा मंत्रालय द्वारा ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक फेडरेशन का भी गठन किया गया है जिसकी देखरेख स्वयं केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू स्वयं करते हैं देव नगर का यह फुटबॉल आयोजन जिले के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मौका प्रदान करता है खिलाड़ियों को एक क्लब एवं भवन की मांग यहां पर आई है जिसके लिए मैं 10 लाख क्लब भवन बनाने के लिए घोषणा करती हूं आप सभी इसी तरह प्रतिवर्ष इन आयोजनों को करें हम सभी इसके लिए सार्थक प्रयास करेंगे उन्होंने फुटबॉल को बहुत लोकप्रिय खेल बताते हुए कहा कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल फीफा फुटबॉल का आयोजन होता है मैं स्वयं भी टीवी के माध्यम से देर रात तक उस का आनंद लेती हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं एसईसीएल के महाप्रबंधक बीएन झा ने कहा कि देवनगर पंचायत में फुटबॉल के प्रति ऐसा प्रेम इस क्षेत्र में पहली बार देखने को मिल रहा है मैं समिति को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं जब तक हूं किसी भी प्रकार की सहयोग मुझसे चाहिए मैं करने को तैयार हूं आप इस आयोजन को प्रति वर्ष आवश्यक रूप से करें एसईसीएल के प्रति लोग भ्रमित रहते हैं लेकिन मैं आपको यह बताना चाहता हूं की एसईसीएल अपने कर्मचारियों के साथ साथ क्षेत्र के विकास में भी सीधा भागीदारी सुनिश्चित करती है कार्यक्रम को बीसा बंदी एवं भाजपा का नीव की ईंट के रूप में पहचान रखने वाले चरण सिंह अग्रवाल पूर्व सांसद कमल भान सिंह मरावी भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह सहित भाजपा के अंबिकापुर नगर निगम के उप नेता पूर्व महापौर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रबोध मिंज ने संबोधित किया और आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर चरण सिंह अग्रवाल, भूलन सिंह मरावी सहित अन्य सम्माननीय नेतागण मंचासीन थे जिनका मां शेरावाली समिति फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता दीपक मुरील इजरायल सरपंच रामनाथ टोप्पो, शिव बचन, राजेश सिंह, सागर सिंह, संतोष अग्रहरि, रवि शंकर पांडे, विकास गुप्ता, सोमार साए, श्रीकांत पांडे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया फाइनल मैच में लोकल देव नगर की टीम और लक्ष्मीपुर की टीम पहुंची थी जहां दोनों के बीच रोमांचक मैच हुआ इस मैच में फाइनल विजेता लक्ष्मीपुर की टीम बनी जिसे 31 सौ रुपए नगद एवं उपविजेता टीम देवनगर को इक्कीस सौ रुपए नगद एवं ट्रॉफी अतिथियों ने प्रदान किया। सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी मुख्य अतिथि  रेणुका सिंह ने प्रदान किया। निर्णायक रेफरी पांडू सहित रेफर शिप में लगे सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर अतिथियों के साथ मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू, हरि नारायण साहू, शशिकांत गर्ग, भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, राज किशोर चौधरी भैयाथान मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू, मां शेरावाली फुटबॉल समिति के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान 16 टीमों ने भाग लिया नाक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता मे मैन आफ द मैच लक्ष्मीपुर के जगदीश मैन आफ टूर्नामेंट राजा बेस्ट डिफेंडर्स समर और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार रवि कुमार को दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह, आतिश, बाबूलाल प्रजापति, बरेलाल, शिव प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, रज्जू, श्रीकांत पांडे, सुमार साए सहित मां शेरावाली समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा।फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल विजेता को ₹31000 उपविजेता को 21000 मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने अपनी तनख्वाह से प्रदान कियाआभार प्रदर्शन कौशल प्रताप सिंह ने किया संचालन अशोक यादव ने किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!