भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर/राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।पंडित नेहरू की जीवन पर प्रकाश डालते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हम गौरवान्वित है कि हमे जवाहरलाल नेहरू जैसी सोंच वाला विजनरी नेता मिला। भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए आज हम पाकिस्तान की तुलना में कई गुना आगे हैं।इसकी एक मात्र वजह है हमे नेहरू जी जैसा विजनरी प्रधानमंत्री मिला।बहुसंख्यक वाद के दबाव में आये बिना सर्व धर्म समभाव के साथ भारत की विकास की नींव रखी। उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा भी कहा जाता है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति के सभी कायल थे। अमेरिका और रूस दोनो उन्हें अपने खेमे में लेना चाहते थे। मजबूत इच्छा शक्ति के चलते उन्होंने भारत का नाम दुनियाभर में स्थापित किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, सन्ध्या रवानी,आशीष वर्मा,रजनीश सिंह ,नीतीश चौरिसिया ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जगन्नाथ कुशवाहा,दिलीप धर,सत्येंद्र तिवारी,दीपक मिश्रा,अभिषेक सिंह,राकेश सिंह,अमित सिंह रिंकू,हेमंती प्रजापति, पूर्णिमा सिंह,संजय सिंह, अनिल सिंह,सावित्री सारथी, हीरो बड़ा, विनोद एक्का,चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू,अनिमेष सिन्हा,चित्रा मिश्रा,बाबू सोनी, केदार यादव,पंकज शुक्ला, शकीला, मिथुन सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।