Ambikapur : चयनित मंडल को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार…………..

चयनित मंडल को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार…………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला स्तरीय उत्कृष्ट मंडल पुरस्कार के लिए 25 नवंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए चयनित मंडल को 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। जिन युवा एवं युवती मंडल को पिछले 2 वर्षों के दौरान सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार दिया गया है वे इस वर्ष आवेदन करने के पात्र नहीं होगें। ज्ञातव्य है कि नेहरू युवा केन्द्र का कार्यालय बौरीपारा बंगाली चौक मिश्रा स्वीट्स के आगे स्थित है। आवेदकों को नेहरू युवा केन्द्र में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0