छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की 19 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गांधी के बहुआयामी व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि इंदिरा जी ने अपने पिता पं. जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में बचपन से राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन को करीब से देखा और उसमें भाग लिया। उन्होंने कम उम्र में ही बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनाकर सहभागिता की। वह आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगी रहीं। देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्यौछावर कर दिया। देश में सद्भाव बढ़ाने और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए श्रीमती गांधी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बघेल ने कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादों के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की तरक्की के लिए कई कड़े फैसले लिए इसलिए उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अपने दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया और भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थीं। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!