ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा Vitamin D, शरीर में कमी होते ही बढ़ा दें इनका सेवन

विटामिन डी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। ये न सिर्फ हार्मोनल हेल्थ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है बल्कि, ये मेंटल हेल्थ को भी सही रखने में मददगार है। इसके अलावा भी विटामिन डी मांसपेशियों के काम काज के साथ न्यूरल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार है। लेकिन, जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है तो ये तमाम काम अपने आप प्रभावित होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में विटामिन डी से भरपूर ये ड्राई फ्रूट और सीड्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कैसे, तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

1. सूरजमुखी के बीज-Sunflower seeds

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। इन बीजों का सेवन न सिर्फ हार्मोनल हेल्थ बेहतर होता है बल्कि, इनके सेवन से मानसिक सेहत भी सही रहती है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीजों का सेवन न्यूरल गतिविधियों को सही रखने के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने में भी मददगार है। तो, रात में सूरजमुखी के बीजों को भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

2. अंजीर-Figs
अंजीर विटामिन डी से भरपूर है जिसे भिगोकर खाने से शरीर में इसकी कमी दूर होती है। दरअसल, अंजीर में ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड भी होते हैं जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार है। तो, अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो अंजीर को पानी में भिगोकर रखें और इसका सेवन करें।

3. बादाम-Almonds
बादाम का सेवन, शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। बादाम न सिर्फ दिमागी कामकाज को बेहतर बनाता है बल्कि ये न्यूरल गतिविधियों के लिए भी अच्छा है। जब आप रोज रात में बादाम भिगोकर खाते हैं तो इससे शरीर की तमाम गतिविधियों में तेजी आती है। तो, अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आपको इन 3 चीजों का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!