प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत कार्यों के लिए 147.60 करोड़ रूपए स्वीकृत 

रायपुर : प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत कार्यों के लिए 147.60 करोड़ रूपए स्वीकृत 

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत एवं बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 147 करोड़ 60 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में वित्त समन्वय समिति की बैठक में यह अनुशंसा की गई। इसमें प्रदेश की 44 नगर पालिका परिषद के लिए प्रति निकाय एक करोड़ रूपए की मान से 44 करोड़ रूपए और 112 नगर पंचायत के लिए प्रति निकाय 30 लाख रूपए की मान से 33 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। 
स्वीकृत राशि में से प्रदेश की 14 नगर पालिक निगम को 70 करोड़ रूपए की राशि जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत एवं बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए प्रदाय की गई है। इनमें नगर पालिक निगम रायपुर के लिए 11 करोड़ रूपए, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बीरगांव, धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ और चिरमिरी के लिए 3-3 करोड़ रूपए, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा, अम्बिकापुर के लिए 5-5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। 
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संबंधित नगर पालिक निगम को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को 15 फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए ही इस राशि का उपयोग किया जाए। नई सड़कों का प्रस्ताव इसमें शामिल नहीं होंगे। अन्य विभागों से निकाय सड़कों की मरम्मत की जानी है तो इसके लिए अनापत्ति दिए जाने हेतु जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए है। स्थानीय स्तर पर जिला कलेक्टर एजेंसी के संबंध में अर्थात निकाय, लोक निर्माण विभाग, अन्य विभाग से कार्य कराने का निर्णय कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। सड़क मरम्मत कार्य के पश्चात शेष बचत राशि का उपयोग प्रकाश व्यवस्था के लिए भी किया जा सकता है।