मोरबी हादसे के ‘असली गुनहगारों’ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि वे भाजपा से जुड़े हैं: राहुल

मोरबी हादसे के ‘असली गुनहगारों’ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि वे भाजपा से जुड़े हैं: राहुल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजकोट (गुजरात) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि गुजरात के मोरबी में पिछले महीने एक पुल गिरने की घटना के ‘‘असली गुनहगारों’’ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘अच्छे संबंध’’ हैं। पुल गिरने की घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राजकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि (दुर्घटना स्थल पर तैनात) चौकीदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन असली गुनहगारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि मैं मोरबी त्रासदी के बारे में क्या सोचता हूं…मैंने कहा कि करीब 150 लोग मारे गए और यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन आज सवाल उठता है कि क्यों कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो इसके (त्रासदी) लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई?’’.