छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर : मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री ने मालवीय के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!