
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भारत जोड़ो यात्रा : प्रियंका ने राहुल के साथ लगातार दूसरे दिन की कदमताल, ओंकारेश्वर की ओर बढ़ा कारवां
भारत जोड़ो यात्रा : प्रियंका ने राहुल के साथ लगातार दूसरे दिन की कदमताल, ओंकारेश्वर की ओर बढ़ा कारवां
खेरदा (मध्यप्रदेश)/ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने पति और बेटे के साथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को शामिल हुईं।.
मध्यप्रदेश में इस यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने खरगोन जिले के खेरदा से पैदल चलना प्रारंभ किया।.