
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राहुल देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं: रीजीजू
राहुल देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं: रीजीजू
नयी दिल्ली/ कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।.
रीजीजू ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र ‘‘भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती’’ के कारण ‘‘अब पूरी तरह से सुरक्षित’’ है। केंद्रीय मंत्री ने अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश में सैन्यकर्मियों के साथ की एक तस्वीर भी साझा की।.