महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए: बावनकुले
मुंबई/ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि जब तक वह पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं, तब तक राज्य के समग्र विकास के लिये उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। .
बावनकुले का यह बयान उनके पूर्ववर्ती चंद्रकांत पाटिल के उस बयान के कुछ महीने बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी ने भारी मन से फडणवीस के बजाय शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। .















