छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी की वायदा खिलाफी का हिसाब लेगी – कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी की वायदा खिलाफी का हिसाब लेगी – कांग्रेस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार 10 सालों में बढ़ गया

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर//प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। भाजपा मुगालते में है कि राज्य में विधानसभा चुनावों की पुनरावृत्ति होने वाली है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेन्द्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किया था उन वायदों का क्या हुआ? मोदी सरकार के 10 वर्ष भाजपा की वायदा खिलाफी के स्मारक के रूप में याद किये जायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले जनता को ठगने के लिये चुनावी वायदे करती है तथा चुनाव जीतने के बाद उसको जुमला बता देती है। यह भाजपा का असली चरित्र है। 2014 में भी मोदी ने देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था। हर नागरिक के खाते में 15 लाख आने का वादा किया था। किसानों की आय दुगुनी करने का भी वादा था लेकिन 10 साल सरकार बनाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अब छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के लिये नये जुमले फेंक कर मोदी की गारंटी बता दिया। लेकिन जनता भाजपा और मोदी दोनो के चरित्र को समझ चुकी है। राज्य में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की राफेल रक्षा सौदे में खुद मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर हुये फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नहीं आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!