Advertisement

सरकारी स्कूल में ‘मदरसे वाली प्रार्थना’ कराने के आरोप में प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र पर मुकदमा

सरकारी स्कूल में ‘मदरसे वाली प्रार्थना’ कराने के आरोप में प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र पर मुकदमा

बरेली (उत्तर प्रदेश), बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में ‘मदरसे वाली प्रार्थना’ कराये जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।.

बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने फरीदपुर में स्थित एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक स्कूल में ‘मेरे अल्लाह, मेरे अल्लाह’ बोल वाली प्रार्थना कराये जाने की शिकायत करते हुए इसे मदरसे वाली प्रार्थना बताकर प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी और शिक्षा मित्र वजरुद्दीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने व मतांतरण की कोशिश का आरोप लगाया था।.