Advertisement

कप्पन को जमानत मिलने पर पत्नी रेहाना ने जताई खुशी

कप्पन को जमानत मिलने पर पत्नी रेहाना ने जताई खुशी

लखनऊ/ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से पत्रकार सिद्दीक कप्पन को जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद उनकी पत्नी रेहाना सिद्दीक ने इसपर खुशी जाहिर की।.

रेहाना सिद्दीक ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा “उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। देर से ही सही न्याय की किरण आई। मुझे इसकी खुशी है।”.