ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल को दायरे में लाने वाला महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक विधानसभा में पेश
मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल को दायरे में लाने वाला महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक विधानसभा में पेश
नागपुर, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार-रोधी लोकपाल के दायरे में लाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक, 2022 सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया।.
मसौदा विधेयक के अनुसार, मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई जांच शुरू करने से पहले विधानसभा की पूर्व स्वीकृति प्राप्त करनी होगी और प्रस्ताव को सदन के आगामी सत्र में पेश करना होगा।.