छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भूपेश सरकार का कानून पर कोई नियंत्रण नहींः साव

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा में निकलने से पहले प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस घबरा गई है। भरोसे के लिए तड़प रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

साव ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में नफरत बेचने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहम्मद अकबर के क्षेत्र कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। राज्य सरकार ने न्याय देने की बजाए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हिन्दू समाज को प्रताड़ित करने का भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में एडिशनल एसपी ऑफिस के पास पार्किंग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का खौफ इन अपराधियों पर नहीं है। भूपेश बघेल की सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!