Advertisement

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के विस्तार के साथ भारत के टीकाकरण का दायरा 16.73 करोड़ के पार पहुंचा

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के विस्तार के साथ भारत के टीकाकरण का दायरा 16.73 करोड़ के पार पहुंचा

• टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत अब तक18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 14.8 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए

• डॉ. हर्ष वर्धन ने कोविड पर मंत्री समूह की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की

• अब 7 राज्यों के 17 स्थानों पर कोविड केयर कोच आइसोलेशन यूनिट के रूप में संचालित हैं

 

केंद्र सरकार की ओर से प्रभावशाली और त्वरित आवंटन व वितरण के माध्यम से वैश्विक सहायता राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बुनियादी ढांचे की सहायता करने के लिए वहां के तृतीयक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों तक पहुंच रही है

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के विस्तार के साथ भारत के टीकाकरण का दायरा 16.73 करोड़ के पार पहुंचा
  • टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत अब तक 18 से44 वर्ष आयु वर्ग के 14.8 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए
  • पिछले 24 घंटे में 3.18 लाख लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटे में टीके की करीब 23 लाख खुराकें दी गईं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान तीन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने कोविड से एक भी रोगी की मौत नहीं दर्ज की है। इनमें दमन दीव एवं दादर नगर हवेली, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कोविड पर मंत्री समूह की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की

नागरिकों से कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक को न छोड़ने की अपील, स्वास्थ्य ढांचे को सुधारने और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।

डीजीसीआई ने डीआरडीओ की बनाई कोविड की दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (डीआरएल), हैदराबाद के साथ साझेदारी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का एक एंटी-कोविड-19 चिकित्सकीय अनुप्रयोग तैयार किया है। क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों से पता चला है कि यह मॉलिक्यूल अस्पताल में भर्ती रोगियों को तेजी से स्वस्थ बनाने में मदद करता है और बाहर से ऑक्सीजन देने पर निर्भरता को भी घटाता है। जिन मरीजों का 2-डीजी के साथ इलाज किया गया, उनमें ज्यादातर कोविड मरीजों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के निगेटिव होने के नतीजे सामने आए हैं। यह दवा कोविड-19 से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी।

कोविड स्वास्थ्य सुविधाओं में भर्ती होने के लिए कोविड-19 वायरस के लिए टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होना अब अनिवार्य नहीं है

कोविड स्वास्थ्य सुविधाओं में भर्ती होने के लिए कोविड-19 वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट अब अनिवार्य नहीं है। किसी संदिग्ध मामले को भी, जैसा कि परिस्थितियां हों, सीसीसी, डीसीएचसी या डीएचसी के संदिग्ध मरीजों के वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

ए. किसी भी मरीज को किसी भी वजह से सेवा देने से इनकार नहीं किया जाएगा। इसमें उपचार, जैसे ऑक्सीजन या आवश्यक दवाएं शामिल हैं, भले ही रोगी एक अलग शहर से जुड़ा हो।

बी. किसी भी मरीज को इस आधार पर भर्ती करने से इनकार नहीं किया जाएगा कि वह वैध पहचान पत्र देने में सक्षम नहीं है, जो उस शहर से जुड़ा नहीं है, जहां पर अस्पताल स्थित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सी. अस्पताल में किसी को भर्ती करना जरूरत के आधार पर तय होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन व्यक्तियों की ओर बिस्तरों को अपने पास नहीं रखा जाए,जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, अस्पताल से मरीजों को छुट्टी देना निश्चित तौर पर संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी (अस्पताल से छुट्टी देने की नीति) के अनुरूप होना चाहिए, जो https://www.mohfw.gov.in/pdf/ReviseddischargePolicyforCOVID19.pdfपर उपलब्ध है।

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक17.49 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की नि:शुल्क खुराक उपलब्ध कराई है

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 84 लाख से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं. इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 53 लाख से अतिरिक्त खुराक मिल जाएंगी।

21 अप्रैल से 16 मई 2021 के लिए रेमडेसिविर की कंपनियों के आधार पर आपूर्ति की योजना

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 21 अप्रैल से 16 मई 2021तक की अवधि के लिए रेमडेसिविर की आपूर्ति करने के लिए कंपनियों के आधार पर बनाई गई योजना जारी की गई है। इस योजना को मार्केटिंग कंपनियों के साथ चर्चा करने के बनाया गया है। सभी कंपनियों को आपूर्ति योजना के अनुसार सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

अब 7 राज्यों के 17 स्थानों पर कोविड केयर कोच आइसोलेशन यूनिट के रूप में संचालित हैं

एक हफ्ते में रेलवे के समयबद्ध और समन्वित प्रयास के जरिए आइसोलेशन कोच को मांग वाली जगहों पर सुगमता से पहुंचाया है। टीमें हल्के लक्षण वाले मामलों के लिए सभी चिकित्सा उपकरणों से संपन्न सुविधाओं के साथ क्वारंटाइन प्रोटोकॉल को पूरा करने का प्रयास करती है। अभी लगभग 4,700 बिस्तरों की क्षमता वाले 298 आइसोलेशन कोच उपयोग में हैं।

एनएचपीसी ने बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान चलाया

ऊर्जा मंत्रालय, एमएनआरई और ऊर्जा मंत्रालय व एमएनआरई के तहत आने वाले पीएसयू/संगठनों के कर्मचारियों के लिए आईआरईडीए, नई दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है।

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एनटीपीसी के स्टेशन आगे आए

मार्च 2020 में कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप फैलने और उसके नतीजे में लॉकडाउन लगने के बाद, ऊर्जा क्षेत्र के उत्पादन में लगे कर्मचारियों ने बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से बेहतर प्रयास किए थे, ताकि राष्ट्रीय ग्रिड में बिजली की सुचारू आपूर्ति बनी रहे और लोगों के घर रोशन रहें और किसी आपातकालीन सेवाओं बगैर किसी बाधा के चलती रहें।

एनटीपीसी सीपत पीपीई किट और वेंटीलेटर खरीदने से लेकर मस्तूरी में कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।

IMPORTANT TWEET

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57