छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

ट्रैफिक टीआई का अभद्र व्यवहार छात्रावास में घुसकर महिला को

ट्रैफिक टीआई का अभद्र व्यवहार छात्रावास में घुसकर महिला को

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर; के आदिवासी छात्रावास में घुसकर शराब के नशे में मारपीट करने वाले यातायात निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो आने के बाद टीआई राकेश चौबे को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद थाने में एफआईआई दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है। मारपीट, धमकी और 3(2)(va) एससी एसटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह है मामला

देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में संचालित गर्ल्स हास्टल के संचालिका ने ट्रैफिक थाने में पदस्थ टीआई के खिलाफ उसके हॉस्टल में जबरन घुसकर उसके महिला स्टाफ के साथ मारपीट तथा अभद्रता करने की गंज थाने में शनिवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही साक्ष्य के रूप में हास्टल संचालिका ने गंज पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने दोषी टीआई को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। हास्टल संचालिका ने टीआइ के नशे में धुत्त होकर हास्‍टल में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हास्टल संचालन करने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दोपहर दो से सवा दो बजे के करीब राकेश चौबे उसके दावारा किराए के मकान में संचालित किए जा रहे हास्टल में जबरन प्रवेश किया। इसके बाद राकेश ने वहां उपस्थित महिला स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए बुलाए जाने पर नहीं आने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला ने राकेश चौबे पर धमकी देने तथा अपने बच्चों के अपहरण कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

ट्रैफिक टीआइ हास्टल में घुसकर महिला स्टाफ के साथ मारपीट कर रहा था, उसका वहां उसके करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है टीआई महिला स्टाफ की बाल खिंचते हुए उसका सिर वहां लगे रैक में मार रहा है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी ने टीआइ के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन करने का आदेश जारी किया था।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!