Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से परेशान युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से परेशान युवक की मौत
गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर -आज प्रातः शिवनंदनपुर तालाबपारा निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई।
इस संबंध में बताया जा रहा कि तालाबपारा निवासी करन सारथी पिता कौशल सारथी अपने पारिवारिक समस्या और शराब पीकर लड़ाई झगडे की वजह से मानसिक तनाव में था, उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी, बीते रात आवाराडूगू में अपने रिश्तेदार के घर से शराब पीकर और अपने पिता से झगड़ा करने के बाद घर आया और फिर सुबह शराब के नशे में वह ईदगाह मैदान के पीछे रेल पटरी में शौच कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसके सर पर लगी गहरी चोट की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM