14 ऑक्सीजन प्लांट और 3 लाख से अधिक रेमेडिसविर शीशियों सहित वैश्विक सहायता को लगातार पूरी सक्रियता से मंजूरी दी गई है और इन्हें कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचाया गया है

18-44 आयु वर्ग के 17.8 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, पिछले 24 घंटे में लगभग 3.8 लाख लोग कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए

विश्व समुदाय कोविड महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि की चुनौतियों से निपटने और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए लगातार मदद कर रहा है। केंद्र सरकार निरंतर यह सुनिश्चित करती रही है कि, इस संकटपूर्ण समय के दौरान उसके राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता व राहत सामग्री का आवंटन और आपूर्ति प्रभावी ढंग से तथा तत्‍काल किया जाए।

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6,608 ऑक्‍सीजन कनसेनट्रेटर, 3,856 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्‍सीजन जनरेशन प्लांट, 4,330 वेंटीलेटर / बाई  पीएपी / सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमेडिसविर शीशियों को अब तक वितरित किया जा चुका है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आगे बढ़ रहा है और देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 16.94 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहली खुराक 95,41,654
दूसरी खुराक 64,63,620
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता पहली खुराक 1,39,43,558
दूसरी खुराक 77,32,072
18 से 44 वर्षआयु समूह पहली खुराक 17,84,869
54-60 वर्ष आयु समूह पहली खुराक 5,50,75,720
दूसरी खुराक 64,09,465
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 5,36,34,743
दूसरी खुराक 1,48,53,962
  कुल 16,94,39,663

 

देश में अब तक कुल टीकाकरण की 66.78 प्रतिशत खुराक दस राज्यों के लोगों को दी गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001134N.jpg

18-44 वर्ष आयु वर्ग के 2,94,912 लाभार्थियों ने आज कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया और पिछले 24 घंटों के दौरान 30 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 17,84,869 टीके लगाए गए। नीचे दी गई तालिका में अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लिए दी गई वैक्सीन की संख्या दर्शाई गई है।

क्रम संख्या राज्य कुल
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 823
2 आंध्र प्रदेश 519
3 असम 70,853
4 बिहार 295
5 चंडीगढ़ 2
6 छत्तीसगढ 1,026
7 दिल्ली 3,01,483
8 गोवा 1,126
9 गुजरात 2,70,225
10 हरियाणा 2,30,831
11 हिमाचल प्रदेश 14
12 जम्मू और कश्मीर 28,650
13 झारखंड 81
14 कर्नाटक 10,368
15 केरल 209
16 लद्दाख 86
17 मध्य प्रदेश 29,320
18 महाराष्ट्र 3,84,904
19 मेघालय 2
20 नगालैंड 2
21 ओडिशा 41,929
22 पुदुचेरी 1
23 पंजाब 3529
24 राजस्थान 2,71,964
25 तमिलनाडु 12,904
26 तेलंगाना 500
27 त्रिपुरा 2
28 उत्तर प्रदेश 1,17,821
29 उत्तराखंड 19
30 पश्चिम बंगाल 5,381
कुल 17,84,869

 

पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

टीकाकरण अभियान के 113वें दिन (08 मई, 2021 को)20,23,532 टीके लगाए गए। टीकाकरण के 16,722 सत्रों में 8,37,695पात्र लाभार्थियों को पहलीखुराक और 11,85,837 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 08 मई, 2021 (दिन- 113)

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहली खुराक 18,043
दूसरी खुराक 32,260
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता पहली खुराक 75,052
दूसरी खुराक 82,798
18-44 वर्ष पहली खुराक 2,94,912
45 से 60 वर्ष पहली खुराक 3,25,811
दूसरी खुराक 5,23,299
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 1,23,877
दूसरी खुराक 5,47,480
कुल उपलब्धि पहली खुराक 8,37,695
दूसरी खुराक 11,85,837

 

भारत में आज तक 1,83,17,404 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में 3,86,444 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 75.75 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0025FR5.jpg

पिछले 24 घंटों में 4,03,738 नए रोगी सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटों मेंदस राज्यों का नये मामलों में 71.75 प्रतिशतयोगदान रहा है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56,578 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक से 47,563 और केरल में 41,971 नए मरीज सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003267P.jpg

देश भर में अब तक कुल 30.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 21.64 प्रतिशतहै, जैसे कि नीचे दिए गए ग्राफ दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042TRP.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 37,36,648 तक पहुंच गई है। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.76 प्रतिशतहिस्सा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 13,202 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में 13 राज्यों का 82.94 प्रतिशतहिस्सा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005LYLR.jpg

देश में कोविड से मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में 4092 कोविड मरीजों की मौत हुई है।

अब हो रही मौतों में 74.93 प्रतिशतरोगी दस राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 864 है। वहीं कर्नाटक में इसबीमारीसे482 लोगों की मृत्यु हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00676Z2.jpg

20 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर होने वाली मौतों की संख्या राष्ट्रीय औसत (176) से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00767QY.jpg

16 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर होने वाली मृत्यु राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008VLFY.jpg

चार राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी रोगी की मौत की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और लक्षद्वीप हैं।