
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन
अथिया और राहुल की शादी की तैयारियां हुई शुरू, जानें कहां और कब लेंगे फेरे
मुंबई/रायपुर। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अथिया और क्रिकेटर केएल की शादी की तैयारियां भी शुरू भी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिनों तक चलेंगे। बी-टाउन के इस हॉट कपल की शादी की तारीख नजदीक आ गई है, ऐसे में सुनील शेट्टी के घर की सजावट भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह बेटी की विदाई के लिए सुनील शेट्टी का घर डेकोरेट हो रहा है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की यह तैयारी मुंबई के पाली हिल में हो रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइमेंट दोगुनी हो गई है।