बलरामपुर: संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी

बलरामपुर: संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले में 74वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउण्ड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग की संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि आशीष सिंह मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी, इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी। वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित योजनाओं का झांकी के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. सिंह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी।