छत्तीसगढ़रायपुर

लामनी पविहार का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण

जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जगदलपुर शहर के निकटवर्ती लामनी पविहार का लोकार्पण किया। लगभग 02 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपए की लागत से पविहार का निर्माण किया गया है। जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। बन जाने के बाद सबसे बड़ी एवेयरी होगी। प्रदेश के वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी व एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास व प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिडिय़ा घर) की ओर से इसका निर्माण किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व विधायक चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सदस्य जानकी राम सेठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर अनिता पोयाम, कलेक्टर चंदन कुमार, डीएफओ डी.पी साहू, संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जैव विविधता के दृष्टिकोण से बस्तर बहुत समृद्ध माना जाता है। कांगेर घाटी व इंद्रावती दो नेशनल पार्क यहां है, जिसमें अनेक प्रकार के पपाए जाते हैं। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस एवेयरी में 450 प्रजातियों के पक्षियों की रखने की व्यवस्था है। जगदलपुर शहर के निकट होने से इसका लाभ आस-पास के लोगों को मिलेगा इससे जनसामान्य को पशु-पक्षियों के बारे में विविध प्रकार की जानकारी मिलेगी। इसकी लंबाई 120 मीटर चैड़ाई 40 मीटर और उंचाई 15 मीटर है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!