रायपुर

छत्तीसगढ़ : दक्षिणी हवाओं ने रायपुर का बढ़ाया तापमान, दिन में उमस तो रात में कम हुई ठंड

रायपुर। प्रदेश के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदल गई है। अब प्रदेश में दक्षिण से हवा आ रही है, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही दिन में जहां उमस बढ़ रही है, वहीं रात में ठंड कम हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप के चलते अब उमस में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर की धूप अब थोड़ी जलने भी लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में किसी प्रकार से बदलाव के संकेत नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इसी प्रकार ही रहेगा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसके चलते शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेशभर में महासमुंद सबसे गर्म रहा। एडब्ल्यूएस महासमुंद में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जनवरी में भी आधा रहा गर्म कपड़ों कारोबार

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी में गर्म कपड़ों का कारोबार ठंडा रहा। कारोबारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में अब तक की स्थिति में गर्म कपड़ों का कारोबार 50 प्रतिशत गिर गया है। अब तो ठंड एकदम गायब सी हो गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!