Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: TIPRA मोथा पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: TIPRA मोथा पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

खुमुलवंग (त्रिपुरा)। प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा के नेतृत्व वाली पार्टी TIPRA मोथा (Tipraha Indigenous Progressive Regional Alliance) ने त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

त्रिपुरा में विधानसभा के 60 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। TIPRA मोथा ने पहली लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

प्रत्याशी का नाम और विधानसभा सीट

निताई सरकार-बामुटिया
स्वप्ना देबबरमा-मंडाईबाजार
बिस्वजीत कलई-तकरजला
आशीष दास-कमलासागर
एमडी शाह आलम मिया- विशालगढ़
मानव देबबर्मा-गोलाघाटी
अभिजीत सरकार-तेलियामुरा
क्षीर मोहन दास-काकराबान-सालगढ़
अभिजीत मालाकार-राजनगर
पठान लाल जमातिया- अम्पीनगर
नंदिता देबबर्मा रियांग- राइमा घाटी
रंजन सिन्हा-चांदीपुर

प्रद्योत देब बर्मा ने कहा था नहीं करेंगे गठंबधन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पहले कहा जा रहा था कि TIPRA मोथा का गठंबधन सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ हो सकता है। 27 जनवरी को प्रद्योत देब बर्मा ने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी का किसी और दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा था, “पिछले तीन दिनों में बहुत से लोगों ने अनुमान लगाया है कि हम गठबंधन बनाने वाले हैं। मैंने पहले भी कहा है और फिर से कह रहा हूं कि जब तक हमें भारत सरकार से लिखित में नहीं मिल जाता कि हमारी मांगें संवैधानिक रूप से पूरी की जाएंगी, मैं कोई गठबंधन नहीं करूंगा। 1977 के बाद 46 साल में हर क्षेत्रीय तिप्रसा राजनीतिक दल दिल्ली गया है और चुनाव से पहले समझौता करके लौटा है, लेकिन चुनाव के बाद तिप्रसा को कुछ नहीं मिलता है। मैंने यह पहले भी कहा है और इसे दोहरा रहा हूं। हम अपनी मांगों से समझौता नहीं करेंगे। हम दिल्ली गए थे, चर्चा की और हमने उन्हें सुना। अगर हम नहीं जाते, तो वे बताते कि निमंत्रण के बावजूद हम बैठक में नहीं गए।”

गौरतलब है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच गठबंधन हुआ है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी को भी एक सहयोगी पार्टी की तलाश है। सीपीआई एम ने 43 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार इस बार खुद को मैदान से दूर रखने वाले हैं। सीपीआई एम ने चुनाव में बड़ी संख्या में नए चेहरों को मौका दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57