Advertisement

मोर आवास मोर अधिकार योजना को लेकर हितग्राहियों के बीच पहुँचेगी भाजपा

भाजपा पार्षददल और छाया पार्षदों की बैठक जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत, मोर आवास मोर अधिकार को रायपुर शहर में गति देने भाजपा करेगी वार्डो में नुक्कड़ सभाएँ

रायपुर। मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में जिला भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रही है। इस संबंध में रायपुर शहर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में और मोर आवास मोर अधिकार के रायपुर संभाग प्रभारी शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में शहर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई बैठक में जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी के अलावा पूर्व विधायक द्वय श्रीचन्द सुंदरानी , नंदकुमार साहू , महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश सिंह ठाकुर , निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा , सूर्यकांत राठौड , मोर आवास मोर अधिकार के जिला प्रभारी अमरजीत छाबड़ा , सहप्रभारी संजुनारायण सिंह मंचासीन थे सभी ने बारी बारी उपस्थित पार्षदों , छाया पार्षदों जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गणों को संबोधित किया ,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्ययोजना अनुसार शहर जिले के हजारों वंचित हितग्राहियों के बीच सभी पार्षद छाया पार्षद नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पहुंचेंगे एवं स्टाल लगाकर वंचित हितग्राहियों से आवेदन भरवाया जाएगा एवं सूची बनाकर आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोर आवास मोर अधिकार रोक रखे हे कांग्रेस सरकार का नारा लोकसभा में दिया था एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा था ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57