ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एक के बाद एक एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 11 घायल…

कोरबा। कोरबा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के 11 लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आनन फानन में 5 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि 2 साल के मासूम का इलाज कराने जा रहे थे, तभी एक के बाद एक हादसे का शिकार हो गए।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार दो साल के मासूम बच्चे का उपचार कराने कार के माध्यम से कोरिया से अम्बिकापुर जा रहा था। इसी बीच परिवार सूरजपुर के परसा पारा के पास हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार किसी दूसरे कार से जा भिड़ी, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। कार सवार एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए. गम्भीर रूप से घायल 5 लोगों को लेकर एम्बुलेंस रायपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन वो भी चोटिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। एम्बुलेंस में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इस हादसे में 1 बच्चा, 4 महिला व 6 पुरुष घायल हो गए हैं। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घायल कुर्रे परिवार कोरिया जिले के रहने वाले है। एंबुलेंस में सवार मिथिलेश कुमार ने बताया कि खुद भी एंबुलेंस में सवार था। उसके 2 साल के भांजे आयान बीमार है उसका इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे। एक कार में 8 लोग सवार थे। सूरजपुर के पास एक चार पहिया वाहन से टकरा गई, जिसमें सभी घायल हो गए। कुछ लोगों की हालत गंभीर थी। उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। निजी एंबुलेंस कर रायपुर जा रहे थे। इस दौरान चोटिया के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में चालक को झपकी आने पर जा घुसी। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार जारी है।

घायलों में दो साल का आयान की हालत गंभीर है. जेनी देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जयकली, राजकुमार की हालत गम्भीर बनी हुई है. बांगो थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल के लिए रहना रवाना किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!