छत्तीसगढ़सूरजपुर

‘‘सायबर की पाठशाला’’ के माध्यम से नागरिकों को ठगी से बचाव के लिए दी जायेगी जानकारियां।

‘‘सायबर की पाठशाला’’ के माध्यम से नागरिकों को ठगी से बचाव के लिए दी जायेगी जानकारियां।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर। वर्तमान समय में समाज में जैसे जैसे तकनीक का उपयोग दैनिक जीवन में बढ़ रहा है वैसे वैसे नये अपराध समाज में बढ़ रहे हैं। जिनमें आर्थिक और सामाजिक अपराध और उनमें कम्प्यूटर, मोबाइल व इंटरनेट का प्रयोग करके अपराधी प्रवृत्ति के लोग नागरिकों की जीवन भर की कमाई लूट रहे हैं। महिलाओं को परेशान करने व अपमानित करने के लिए भी असामजिक तत्व सोशल मिडिया का प्रयोग कर रहें हैं। फर्जी नंबरों से फोन काल, नकली बैंक अधिकारी बन लोन फ्राड, केवाईसी सत्यापन के नाम पर आनलाइन ठगी जैसे अपराध घटित हो रहे है। इन सभी अपराधों के मूल में पीड़ित की अज्ञानता अथवा लालच ही पहला चरण होता है।
पुलिस तो अपराध विवेचना का काम करती है, परंतु सामान्य जन को भी नये तकनीक का इस्तेमाल करने में पर्याप्त सावधानी रखनी चाहिए जिससे वे ठगी का शिकार होने से बचे। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल की अभिकल्पना व मार्गदर्शन में सायबर सेल सूरजपुर पुलिस द्वारा ‘‘सायबर की पाठशाला’’ के नाम से सायबर जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें नियमित अंतराल पर संदेश, पोस्टर, कार्यशाला व अन्य माध्यमों से जनसामान्य को सायबर से संबंधित विषयों पर जागरूक किया जाएगा, साथ ही थाना-चौकी की पुलिस साप्ताहिक बाजारों, स्कूलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सायबर अपराध की जानकारी देगी ताकि नागरिकगण अधिक सक्षमता से तकनीक का इस्तेमाल कर सके व समाज में सायबर अपराधों में कमी आए।

आंबेडकर स्कूल भवन खंडहर में तब्दील बना भूत बंगला।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!