ताजा ख़बरें

जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, इस बात से बौखलाकर कुल्हाड़ी से किया वार

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत पंढरी गांव में परिवारिक विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बीच बचाव कर रहे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जीवन सिंह रात में एक गांव में शादी से अपने एक साथी के साथ लौट रहा था, उसी समय रास्ते में गांव के जयसिंह उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। घर से दो-तीन लोग जीवन सिंह को बचाने के लिए निकले। जयसिंह ने के हाथ में कुल्हाड़ी था। इसी बीच जय सिंह के पास पप्पू सिंह पहुंचा और उसने धारदार कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया। जिससे पप्पू सिंह जमीन में गिर गया। उसके बाद भूपेंद्र सिंह पर भी उसने हमला किया। भूपेंद्र सिंह भी जमीन में गिर गया। इसी बीच राजेश सिंह जय सिंह को पकड़ने गया। उसने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन में गिरकर उसकी मौत हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फिलहाल तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जयसिंह ने जीवन के बहन से प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर जय सिंह एवं जीवन के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसा माना जा रहा है कि रात में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!