छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रति दस लाख आबादी पर रोजाना 1485 सैंपलों की जांच ।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रति दस लाख आबादी पर रोजाना 1485 सैंपलों की जांच

प्रदेश में कई बड़े राज्यों से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच, प्रति दस लाख जनसंख्या में जांच का राष्ट्रीय औसत 1152

पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 1.46 लाख सैंपलों की जांच

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर. 19 अप्रैल 2021प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना 1485 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 1152 है। अधिक सैंपलों की जांच होने से प्रदेश की पॉजिटिविटी दर भी बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में यहां कुल एक लाख 46 हजार 152 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में विगत 16 अप्रैल को 49 हजार 584 सैंपल, 17 अप्रैल को 53 हजार 916 सैंपल और 18 अप्रैल को 42 हजार 652 सैंपलों की जांच की गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना सैंपल जांच में देश के कई बड़े और ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों से काफी आगे है। अपेक्षाकृत कम आबादी वाला राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में जहां यह औसत 1485 है, वहीं पश्चिम बंगाल में प्रति दस लाख की जनसंख्या में 475, आंध्रप्रदेश में 688, ओड़िशा में 789, राजस्थान में 840, बिहार में 842, उत्तरप्रदेश में 1052 और तमिलनाडू में 1455 सैंपलों की जांच प्रतिदिन हो रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!