Advertisement

अश्लील वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल, रेप की घटना को दिया अंजाम, जेवर और पैसे भी लूट लिए

जयपुर/रायपुर। जयपुर में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार का मामला प्रकाश में आया हैं। मामला महेश नगर थाना क्षेत्र का हैं। डीसीपी करण शर्मा के मुताबिक, युवती ने शिकायत दर्ज़ करवाई कि आरोपी दीपक झालानी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी दीपक झालानी अकाउंट अनफ्रीज करवाने के लिए डॉक्यूमेंट लेने के बहाने उसके फ्लैट पर आया था। फ्लैट पर मिलने आने पर उसने उसे कोल्ड ड्रिक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार जबरदस्ती करने लगा। डरा-धमकाकर उससे 3.50 लाख रुपए और गहने भी ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दीपक झालानी (42) पुत्र रामगोपाल झालानी निवासी एसएफएस कॉलोनी गायत्री नगर मानसरोवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57