कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा को सभी पदों से किया गया निलंबित

साकेत वर्मा रिपोर्टर कोरबा

कोरबा: युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा को सभी पदों से किया गया निलंबित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोरबा/कटघोरा – कटघोरा में विकलांग आत्महत्या के मामले में युवा कांग्रेस ने बड़ा निर्णय लेते हुए कोरबा युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा को सभी पदों से आगामी आदेश तक निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है इस सम्बन्ध में युवक कांग्रेस के कोरबा जिला प्रभारी गौरव दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला युवा कांग्रेस कोरबा के कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शर्मा के ऊपर कटघोरा थाना में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। जिसकी जानकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विभिन्न दैनिक अखबारों एवं पोर्टल न्यूज़ से प्राप्त हुई,तत्पश्चात पड़ताल कर संबंधित थाने से इस प्रकरण की जानकारी प्राप्त की गई। दर्ज प्राथमिकी में प्रथम दृष्टया आकाश शर्मा को आरोपित पाए जाने की पुष्टि हुई। प्राप्त जानकारियों से जिला प्रभारी गौरव दुबे व संभाग प्रभारी सजमन बाघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद पाढ़ी एवं प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा को अवगत कराया गया। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष (कोरबा) आकाश शर्मा को आगामी आदेश तक युवा कांग्रेस के समस्त पदों से निलंबित कर दिया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!