गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने पर मैनपुर में कांग्रेसजनों ने मनाया जश्न

टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने पर मैनपुर में कांग्रेसजनों ने मनाया जश्न

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मैनपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव को प्रदेश का प्रथम उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बाबत कल ही घोषणा हुई। घोषणा होते ही पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों,शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आज ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे बाबा के करीबी संजय नेताम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जमकर आतिशबाजी कर टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस दौरान जश्न मनाने वालों में प्रमुख रूप से संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, वरिष्ठ नेता हेमसिंह नेगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरिश्वर पटेल,नसीब बेग,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गूँजेश कपिल,थानु पटेल, गजेंद्र यादव,ब्लॉक महामंत्री गैन्दू यादव,शहर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन,सामंत शर्मा,जनपद सदस्य डाकेशवर नेगी,गज्जू नेगी,तनवीर राजपूत,योगेश नेगी,लीलेश ध्रुव,जीतु कश्यप,बिरेन्द्र राजपूत, लोकेश सांडे,टीकम पटेल,उमंग ठाकुर, राजू साहू,दुलेन्द्र नेगी,रूपेश नागेश,वेद व्यास नागेश,राधे पटेल,नागेश जगत,निखिल जगत सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!