ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

तुर्किये-सीरिया में मरने वालों का आकड़ा पहुंचा 19 हजार पार, भीषण ठंड में खाना-पानी के लिए तरसे लोग

अंकारा : Earthquake in Turkey and Syria : सोमवार को आए भूकंप से तुर्की और सीरिया देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस विनाशकारी भूकंप से ढहे घरों के मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों के आकड़े 19,000 से अधिक हो गई है. भूकंप के तीन दिन बाद बेघर हो चुके हजारों लोग एक शिविर के पास एकत्र हो गए और कड़ाके की ठंड में भोजन और पानी के लिए चिल्लाने लगे.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

इस बीच, राहतकर्मी मलबे के ढेर में दबी जिंदगी तलाशने में जुटे रहे तथा हादसे में जीवित बचे कई और लोगों को आज बाहर निकाल लिया गया. अंताक्या शहर में बड़ी संख्या में लोग बच्चों के कोट और अन्य सामान बांट रहे एक ट्रक के आगे मदद के लिए दौड़ पड़े. समाचार एजेंसी आईएचए ने बताया कि अंताक्या शहर में रात भर काम करने वाले आपातकालीन कर्मचारियों ने एक इमारत के खंडहर से हेजल गनेर नाम की एक लड़की को बचाया तथा लड़की के पिता सोनेर गनेर को भी बचा लिया गया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जैसे ही सोनेर को एम्बुलेंस में ले जाया जाने लगा, बचाव दल ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी जीवित है और वे उसे इलाज के लिए उसी फील्ड अस्पताल में ले जा रहे हैं. अपनी बेहद कमजोर आवाज में सोनेर ने बचावदल के कर्मियों से कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं.” डीएचए समाचार एजेंसी ने बताया कि अंताक्या के पूर्व में स्थित दियारबाकिर में बचाव दल ने एक घायल महिला को सुबह एक ढही हुई इमारत से जीवित निकाल लिया. महिला के बगल में तीन लोग हालांकि मलबे में मृत पाए गए.

भूकंप से जान-माल को हुए नुकसान के बीच लाखों लोग बेघर भी हो गए हैं. अंताक्या में सेरप अर्सलान नाम की एक महिला उस इमारत के मलबे को नम आखों से देखती मिली जिसके नीचे उसकी मां और भाई दबे हुए हैं. सेरप ने कहा कि यहां भारी मलबे को हटाने के लिए तंत्र ने बुधवार से काम शुरू किया है.

सरकार की प्रतिक्रिया के बेहद धीमी होने को लेकर आलोचनाओं के बीच राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का गुरुवार को भूकंप प्रभावित प्रांत गाजियांतेप, ओस्मानिया और किलिस का दौरा करने का कार्यक्रम है. एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके देश में मरने वालों की संख्या 14,000 से अधिक हो गई है जबकि 63,000 से अधिक घायल हुए हैं.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!