
INTERESTING NEWS : स्कूल में फटी जीन्स पहनकर गई लड़की, तो टीचर ने कर दी शर्मनाक हरकत, मचा बवाल
INTERESTING NEWS : दुनिया भर में लड़कियां क्या पहने और कैसे रहे जैसे मुद्दों पर आंदोलन छिड़ने लगा है. उनकी आजादी पर सवाल उठाने वाले आड़े हाथों लिए जा रहे हैं. फिर उनके कपड़ों कि निर्धारण का हक किसी और के पास होना उनकी आजादी का हनन माना जाने लगा है. ऐसे में बेहद आधुनिक और विकासशील कहे जाने वाले देशों में भी अगर लड़कियों के कपड़ों पर आपत्तिजनक हरकतें सामने आएंगी तो सवाल उठना लाजमी है और नाराजगी भी. लड़की के जींस के डिजाइन पर टीचर ने ऐसी हरकत कर दी कि मामला बवाल तक जा पहुंचा.
एक अमेरिकी स्कूल में फटी जींस पहनकर पहुंची छात्रा के साथ टीचर ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि भड़के पैरंट्स ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रा की जींस जहां जहां फटी थी टीचर ने उन सभी जगहों पर उसका बदन ढंकने के लिए टेप लगा दिया जिसका फोटो और वीडियो देखते ही लोगों ने इसे शर्मनाक हरकत करार दिया. इस पूरे मसले पर सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर है कि ये घटना अमेरिका के स्कूल की है.










