ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अंबिकापुर में 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह, 260 जोड़े लेंगे सात फेरे, मुख्यमंत्री देंगे वर्चुअल आशीर्वाद

Ambikapur News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें 260 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से आशीर्वाद देंगे।

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज के हॉकी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिलेभर के 260 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 11:30 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

वैवाहिक कार्यक्रम प्रातः 09:00 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद सरगुजा चिंतामणी महाराज करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव एवं सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति राधा रवि शामिल होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!